फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली विकास यात्रा बाईक रैली,मोधी सरकार के आठ वर्षो पर मनाया जश्न

विज्ञापन
पुंछ में मोधी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर विकास रैली रनिकलते युवा मोर्चा सदस्य - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। भाजयुमो ने मोदी सरकार के आठ वर्षों का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में बुधवार को विकास यात्रा के नाम पर बाइक रैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेते हुए जश्न मनाया और लोगों को विकास कार्यों से अवगत कराने का प्रयास किया। मोर्चा के जिला प्रधान अमन डाबर और भाजपा प्रवक्ता सुनील गुप्ता की अगुवाई में तिरंगे थामे बाइक पर सवार युवाओं ने भाग लिया। कनूईयां से शुरू हुई यह रैली पुलस्त नदी पर बने पुल से, शंकर नगर मोहल्ला, आजाद मोहल्ला, पुरानी पुंछ, पुंछ किला और नाखां वाली सड़क से होती हुई लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में नवनिर्मित हॉकी एस्ट्रो टर्फ के पास पहुंच कर संपन्न हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें