पुंछ। एबीवीपी ने शुक्रवार को स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान कई स्थानों पर कार्यक्रमों हुए। जिसमें परिषद के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया । मुख्य कार्यक्रम राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान अखिल गुप्ता, अंशबाली, कर्ण शर्मा ने की और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अखिल गुप्ता ने कहा कि हमें गर्व है कि हम दुनियां के सबसे बड़े एवं प्राचीन छात्र संगठन के सदस्य हैं। जो संगठन न सिर्फ भारत बल्कि विश्व के 21 देशों में शिक्षा क्षेत्र के विकास के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहा है। इस अवसर पर अंशबाली और कर्ण शर्मा ने विद्यार्थी वर्ग का आह्वान किया कि वह परिषद से जुड़ शिक्षा क्षेत्र के विकास एवं देश समाज की सेवा के लिए आगे आएं। संवाद