बी मोहन दास की देखरेख व निर्देश पर पौधारोपण अभियान चलाया गया
नौशेरा। वन रेंज नौशेरा ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय चौकी कोटेरा में एक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया, जिसमें सरपंच संगपुर नरियन पश्चिम के साथ अन्य पीआरआई सदस्यों, एफआरसी समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों की भागीदारी थी। इस मौके पर रेंज अधिकारी सुदेश कुमार ने पौधे लगाने की विधि के बारे में कुछ तकनीकी जानकारी दी और लोगों के जीवन में वन और वृक्षों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। वहीं, सीमा सुरक्षा बल की 152 बटालियन में भी पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर वन रेंज के अधिकारी, वन सुरक्षा बल के जवान और बीएसएफ के जवान मौजूद रहे। संवाद