पुंछ। कर की चोरी करने वालों एवं बिना ई वे बिल के सामान लाने वालों के खिलाफ वीरवार को राज्य कर विभाग की प्रवर्तन शाखा ने पुंछ में कई स्थानों पर नाके लगाकर बाहर से सामान लेकर आ रहे वाहनों की जांच की। विभाग के राजोरी पुंछ रेंज अधिकारी अशिक रफीक मलिक की अगुवाई में हुई कार्रवाई में वाहन (जेके 11 ई 5277) को जांच के लिए रोका गया, तो उसमें लदे सामान स्नैकस, तंबाकू और सिगरेट को बिना ई वे बिल और टैक्स इनवाइस के पाया। इस पर कार्रवाई करते हुए वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया गया, और 3,75,237 रुपये का जुर्माना लगाया गया। संवाद