फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम: एलओसी पार कर भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, सेना ने दबोचा

Sun, 29 Nov 2026 03:59 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ

सार

पुंछ के चक्कां दा बाग सेक्टर के करमाडा इलाके में एलओसी पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसे पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद जमील को सेना ने पकड़ लिया। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुंछ पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
भारतीय क्षेत्र में घुसा पाकिस्तानी नागरिक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसे एक पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय सेना ने पकड़ लिया। स्वास्थ्य जांच के बाद सेना ने उसे आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए पुंछ पुलिस के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शनिवार देर शाम पुंछ जिले के चक्कां दा बाग सेक्टर के करमाडा इलाके में नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना की सरला बटालियन ने एक व्यक्ति को पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से भारतीय सीमा में घुसते हुए देखा। सेना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद जमील पुत्र गुलाम हुसैन, निवासी अब्बासपुर, पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र (पीओके) के रूप में हुई है।

पकड़ने के बाद सेना ने उसकी पूछताछ की और राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच करवाई। इसके बाद उसे पुंछ पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अब मामले में आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें