फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में पाकिस्तानी नागरिक को दबोचा

Tue, 28 Jan 2025 03:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलस्त नदी पार कर पहुंचा सलोत्री क्षेत्र में, पूछताछ में खुद को बताया बीमार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। सुरक्षाबलों ने रविवार तड़के भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर आए पाकिस्तानी युवक को दबोचा। पूछताछ में उसने पुलस्त नदी पार कर सलोत्री क्षेत्र में दरगाह पर आने की बात कही और खुद को बीमार बताया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान मोहम्मद फैज (31) पुत्र फैज अकबर निवासी तेत्रिनोट (पीओके) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान वह अजीब हरकतें करता रहा। सेना ने उसे पुंछ पुलिस के हवाले कर दिया है। सलोत्री क्षेत्र में तैनात सेना और पुलिस को सलोत्री गांव से रविवार रात 11:25 बजे एक ग्रामीण ने सूचना दी कि एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर रखा है। सेना की क्यूआरटी (क्विक रिएक्शन टीम) एवं जलास पुलिस चौकी प्रभारी नरेश कैथ की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पाकिस्तानी नागरिक को पुलिस चौकी पर लाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें