पुंछ। जहां इस समय पूरा विश्व करो ना जैसी महामारी से लड़ रहा है और हर देश अपने देश में दिन-ब-दिन बढ़ रहे करो ना कि मरीजों की संख्या को रोकने के प्रयास कर रहा है वहीं पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना अपनी नापाक हरकतों को लगातार जारी रखते हुए नियंत्रण रेखा के उस पार से आतंकियों को इस पार घुसपैठ कराने के लगातार नापाक प्रयास जारी रखे हुए हैं। पाकिस्तानी सेना की तरफ से तरफ से जहां पिछले 1 महीने से भी अधिक समय से पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर लगातार भारतीय सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों में गोलाबारी कर उस पार से आतंकियों को घुसपैठ करवाने का प्रयास किया जा रहा था वहीं अब पाकिस्तानी सेना ने ब्रज ओरी नौशेरा और हीरानगर जैसे क्षेत्रों में भी इस प्रकार की नापाक हरकतों को अंजाम देते हुए भारतीय क्षेत्र में भारी गोलाबारी करते हुए आतंकियों को घुसपैठ करवाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं ताकि वह अधिक से अधिक संख्या में आतंकियों को इस बार घुसपैठ करवा सके परंतु भारत की सेना पूरी तरह से चौकस होने के कारण पाकिस्तान को अपनी नापाक हरकतों में सफलता नहीं मिल रही है और भारतीय सेना की तरफ से की जा रही जवाबी कार्रवाई में भी पाकिस्तान सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है सूत्रों की मानें तो पाकिस्तानी सेना की तरफ से जहां पिछले महीने एक बार में आतंकियों को घुसपैठ करवाने की नापाक कोशिश की थी जिसमें भारतीय सेना ने कम से कम घुसपैठियों को मार गिराया था जिनमें पाकिस्तानी टीम के सदस्य और पाकिस्तान सेना के जवान शामिल थे उसके उपरांत भारतीय सेना ने कश्मीर के क्षेत्र में भी इसी प्रकार की पाकिस्तान की नापाक हरकत को नकारा बनाते हुए आतंकियों को मार गिराया था वही दो रोज पहले पाकिस्तानी सेना की तरफ से पुंछ जिले के बालाकोट और राजौरी जिले के क्षेत्र से आतंकियों को घुसपैठ करवाने की कोशिश की गई जिसमें भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है सूत्रों की माने तो पाकिस्तान की तरफ मारे गए लोगों में 4 आतंकी और 3 के करीब पाक सेना के जवान शामिल हैं इतना सब कुछ होने के बावजूद भी पाकिस्तान की तरफ से अपनी नापाक हरकतों को जारी रखा जा रहा है जबकि पाकिस्तान के अंदर इस समय करो ना वायरस बुरी तरह से फैला हुआ है और पाकिस्तानी सरकार उसे रोकने के बजाय इस प्रकार की नापाक खतरों के लिए पाकिस्तानी सेना और आईएसआई को खुली छूट दे रही है जबकि भारतीय क्षेत्र में भारतीय सेना पुलिस और सभी लोग जो हैं उनसे लड़ने के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं सेना नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा के साथ ही लोगों को कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना उस पार से आतंकियों को घुसपैठ कर भारतीय क्षेत्र में डालने का प्रयास कर रही है लेकिन उसकी इस प्रकार की हरकत को भारतीय सेना की तरफ से नाकाम बनाया जा रहा है और आगे भी बनाया जाता रहेगा