मंगलवार को जिले की मंडी तहसील के सावजियां क्षेत्र में मंगलवार भी दिन भर पाक सेना द्वारा गोलाबारी किए जाने के डर से मंडी साबजियां मार्ग पर स्थित गांव खेत के आगे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। जिसके चलते जरूरी कामों के लिए गांव से बाहर जाने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि सोमवार दिन भर पाक सेना की तरफ साबजियां क्षेत्र में जमकर गोलाबारी की जाती रही। इस दौरान दो महिलाएं घायल हो गई थी। इस बीच मंगलवार देर रात को पाक सेना की तरफ से की जाने वाली गोलाबारी बंद हो गई थी।
लेकिन क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों ने लोगों की सुरक्षा के चलते पाक सेना की गोलाबारी से प्रभावित इलाकों की तरफ लोगों को कम से कम आवाजाही करने की सलाह दी थी। इसके चलते मंगलवार दिन भर पाक सेना की गोलाबारी बंद रहने के बावजूद मंडी साबजियां मार्ग पर खेत के आगे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही।