फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन की खामोशी के बाद पाकिस्तान ने शाहपुर सेक्टर में दागे गोले

विज्ञापन
पुंछ जिले के शाहपुर में गोलाबारी के बाद उठता धुआं। - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। तीन दिन की खामोशी के बाद एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जिले के शाहपुर सेक्टर में सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर कई घंटे गोलाबारी की। गोलाबारी में एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुंछ के राजा सुखदेव सिंह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं खबर लिखे जाने तक गोलाबारी जा रही। सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीन दिन बाद शाहपुर सेक्टर में वीरवार को एकाएक साढ़े चार पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलाबारी शुरू कर दी गई। भारी हथियारों से देर शाम तक गोलाबारी चलती रही। इधर से भी सेना ने मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया। इसी दौरान पाकिस्तानी सेना का एक मोर्टार एक घर के अंदर जा गिरा। यहां घर में मौजूद एक युवक मो इकलाख खान के पैर में उसके छर्रे लग गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में पुंछ के राजा सुखदेव सिंह अस्पताल ले जाया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं गोलाबारी से नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने सुरक्षित जगहों पर पनाह लेकर जान बचाई। वहीं गोलाबारी के कारण सुबह जरूरी कामों के लिए गांव से बाहर गए सैकड़ों लोग घर लौटते समय बीच रास्ते में फंस कर रह गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें