फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुलस्त्य नदी में गिरे वाहन के लापता लोगों की तलाश में चलाया अभियान

Sun, 02 Mar 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। तीन दिन पहले जिले के कलाई क्षेत्र में पुलस्त्य नदी में गिरे जाइलो वाहन के लापता लोगों के लिए शनिवार को दूसरे दिन पुलिस और एसडीआरएफ ने कलाई से लेकर पुंछ नगर तक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक महिला का शव गांव डींगला के पास नदी से बरामद किया गया।
विज्ञापन

मृतका की पहचान शाहीना अख्तर पत्नी करामत हुसैन निवासी गांव पतराडा जिला राजोरी के रूप में हुई है। शव को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर जरूरी प्रक्रिया के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया। उधर देर शाम तक तलाशी अभियान जारी था। अभी तक एक नवजात सहित तीन लोगों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि पुंछ जिले के कलाई क्षेत्र में वीरवार देर रात को जाइलो वाहन पुलस्त्य नदी में जा गिरा था। इसमें दो बच्चों सहित 12 लोग सवार थे। इनमें से सात लोगों को उसी दिन पुलिस ने बचा लिया था। एक का शव शुक्रवार को बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें