पुंछ जिले के बालाकोट मेंढर में पाकिस्तानी गोलीबारी में क्षतिग्रस्त मकान
- फोटो : AMAR UJALA
पुंछ। पाकिस्तानी सेना की तरफ से अपनी नापाक हरकत को जारी रखते हुए शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तड़के तक जिले के बालाकोट में भारी गोलाबारी की गई जिसमें भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया जबकि पाकिस्तानी गोलाबारी में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए वहीं भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान क्षेत्र में भारी नुकसान होने की समाचार भी प्राप्त हो रहे। पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल होने वाले जवान की पहचान सेना की 12 मद्रास रेजीमेंट के सिपाही राजेश रेड्डी के रूप में हुई है जिसे प्राथमिक उपचार के उपरांत आज सुबह सेना के हेलीकॉप्टर से सैन्य अस्पताल रजौरी रेफर कर दिया गया गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से कल देर रात जिले के बालाकोट और मैंढर में भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की गई थी जिसमें बालाकोट क्षेत्र के गांव पंचायत चौकी में कई मकानों को नुकसान जिनमें अकबर जान पत्नी मोहम्मद निसार मोहम्मद के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना की तरफ से भी मुंह तोड़ जवाब दिया गया जिसमें पाकिस्तानी क्षेत्र में भारी नुकसान होने के समाचार प्राप्त हो रहे हैं सूत्रों की मानें तो भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की की चौकियों को नुकसान पहुंचा है और कई जवानों के घायल होने का भी समाचार है।