पुंछ।सोमवार दोपहर को जिले की मंडी तैहसील के लोरन क्षेत्र में एक ट्रैकटर दुरघटनाग्रस्त हो कर करीब सो मीटर गहरे नाले में जा गिरा।जिससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।इस हादसे का पता चलने पर आस पास के क्षेत्रों से लोगों ने मोक पर पहुंच कर घायल चालक को प्रथमिक चिकित्सा केन्द्र लोरन पहुंचाया।जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।जहां मृतक की पैहचान 25वर्षिय मोहम्मद सफीर पुत्र अब्दुल करीम निवासी लोअलबेला मंडी के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 12बजे लोरन के सिब क्षेत्र से एक ट्रैकटर गादर की तरफ जा रहा था।जैसे ही गादर के पास ट्रैकटर चालक मोड़ काटने लगा तो ट्रैकटर उसके नियंत्रण से बाहर हो कर करीब सो मीटर नीचे जा गिरा।वहीं इस हादसे के बाद लोरन पुलिस ने मोके पर पहुंच कर शव का पंचनामा करवा कर उसे देर शाम परिजनों के हवाले कर दिया।साथ ही मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।