फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष पर बर्फबारी

Mon, 02 Jan 2017 01:07 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
snowfall
विज्ञापन

विज्ञापन
 रविवार को बड़ी संख्या में लोग नए साल का पहला दिन मनाने को मुगलरोड स्थित पर्यटन स्थल पीर की गली पहुंचे। रविवार दोपहर बाद शुरू हुए हल्के हिमपात का भी खूब आनंद लिया।
नए साल के पहले दिन रविवार की छुट्टी होने के कारण सुबह से ही मुगलरोड पर स्थित पीर की गली में बड़ी संख्या में पुंछ एवं राजोरी के लोग नए साल की खुशियां मनाने के लिए पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीर की गली सहित मुगलरोड पर पोशाना तक हल्का हिमपात शुरू हो गया। पीर की गली पहुंचे लोगों के चेहरे खिल उठे, हिमपात में जम कर मस्ती करने लगे। पीर की गली में नया साल मनाने पहुंचे सतविंदर पाल सिंह, प्रदीप कुमार, राजीव शर्मा, विंकू टंडन, राजीव टंडन, अरविंद कुमार ने कहा कि पहली जनवरी को रविवार व ऊपर से हिपपात मानों सोने पर सुहागा हो गया। करीब आधा घंटे जारी रही बर्फबारी से पीर की गली सहित आसपास के क्षेत्रों में पांच से सात इंच बर्फ  रिकार्ड की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें