फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुंछ आएंगे उमर

Thu, 21 Nov 2024 03:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बनने के बाद वीरवार को उमर अब्दुल्ला पुंछ का पहला दौरा करेंगे। वह जिला प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ डाक बंगला में बैठक कर विकास कार्याेंं की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे की पुष्टि करते हुए पुंछ हवेली विधानसभा क्षेत्र से नेकां विधायक एजाज अहमद जान ने बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला करीब 9 बजे डाक बंगला पुंछ पहुंचेंगे। यहां पर जिला प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिले में चल रही विकास परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा करने के साथ ही लोगों को पेश आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए किए जा रहे कार्याें को लेकर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके बाद जिले के विभिन्न प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात करेंगे। एजाज अहमद जान का कहना है कि वह मुख्यमंत्री के आभारी हैं कि वह अपना पहला दौरा एवं पहली बैठक पुंछ से शुरू कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के पुंछ दौरे की सूचना के साथ ही जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों ने बुधवार दोपहर बाद से ही कमर कस ली है। उनके दौरे को सफल बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें