पुंछ। चार साहिबजादे क्रिकेट टूर्नामेंट संस्करण 3 में रविवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला एनएस बेदी क्लब और पुंछ क्लब के बीच आयोजित किए गया। इसमें एन एस बेदी ने पुंछ को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सोमवार को एनएस बेदी और ग्लैमरस के बीच खिताब कज्बाने के लिए भिड़ंत होगी। इंद्रपाल सिंह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। संवाद