पुंछ जिले में कई हफ्तों के बाद बीज एवं कीटनाशक दवाओं की दुकानें खुलने पर एक दुकान पर खड़े ग्राहक
- फोटो : AMAR UJALA
पुंछ।सोमवार को जहां केन्द्र सरकार के निर्देश पर देश भर में कोरोना वायरस के संक्रामण को लेकर ग्रीन जोन में आने वाले अधिकतर क्षेत्रों में लाकडाउन में ढिल दी गई है।वहीं अभी तक एक भी कोरोना संक्रामण का पाजिटिव मामला न आने के बावजूद पुंछ जिले में प्रशासन की तरफ लाकडाउन में किसी प्रकार की कोई ढिल नहीं दी गई।इस दोरान नगर में आए गए लोगों को बलपूर्वक घरों में लोटा दिया गया।इतना ही नहीं प्रशासन की तरफ से आज भी केवल दवाईयों की दुकानों के साथ कृषि से जुड़ी बीज एंव खाद की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई थी।ऐसे में आज भी पुंछ में सब्जी और किरयाना की दुकानंे खोलने की अनुमति नहीं दी गई थी।जिसके कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।जिसे लेकर लोगों का कहना हैकि कम से कम जिला प्रशासन को सब्जियों एंव किरयाना की दुकानें खोलने की इजाजत देनी चाहिए ताकि हम सामान एंव सब्जी खरीद सकें।उधर इस बारे में जिला प्रशासन का कहना हैकि जिले में जिस प्रकार पहले लाक डाउन और पाबंधियां वैसे ही जारी रहेंगी।सरकारी कार्योलयों में काम शुरू हो गया है और किसान भी सोशल डिस्टैंसिंग के अंतरगत अपने काम कर सकते हैं और किसानों की सुविधा के लिए बीज एंव खाद की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है।