फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: एनएचएम कर्मियों ने जिला अस्पताल में किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नेशनल हैल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर काम छोड़ो हड़ताल जारी रखते हुए नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रखा। मिशन कर्मचारियों ने जिलाध्यक्ष एनएचएम एम्पलाइज एसोसिएशन सज्जाद अहमद, डॉ. भूषण शर्मा, रोहित शर्मा और डाॅ. अमित कौर की अगुवाई में अपनी मांगों को लेकर दिन भर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने इस बात पर रोष प्रकट किया किया उनकी काम छोड़ो हड़ताल के दूसरे दिन भी सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। लेकिन हम अब पीछे नहीं हटेंगे अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर भी उतरेंगे। वहीं दूसरे दिन भी जारी एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने के कारण लोगो को राजा सुखदेव सिंह का रूख करना पड़ा। जिससे अस्पताल में ओपीडी में रोगियों की भारी भीड़ जुटी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें