पुंछ। भारतीय जनता पार्टी पुंछ जिला इकाई ने नए जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह खालसा ने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाला। नगर स्थित भाजपा कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी मंडलों के अध्यक्षों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने की, जबकि नए जिला अध्यक्ष मुख्य अतिथि रहे। सुदर्शन कुमार, लेखराज दत्ता, जुगल किशोर, केतन बाली मौजूद रहे। संवाद