फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुलस्त्य नदी में लापता लोगों की तलाश करेगी एनडीआरएफ जम्मू की टीम

Sun, 09 Mar 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के कलाई क्षेत्र में 10 दिन पहले पुलस्त्य नदी में गिरे जाइलो वाहन से लापता नवजात शिशु सहित तीन लोगों की तलाश अब एनडीआरएफ जम्मू की टीम करेगी। लापता लोगों के परिजनों की मांग पर शनिवार देर शाम जम्मू से एनडीआरएफ की टीम पुंछ पहुंची है। यह टीम रविवार को पुंछ जिले के कलाई में पुलस्त्य नदी में लापता लोगों की तलाश शुरू करेगी। गौरतलब है कि पुंछ जिले में दस दिन पूर्व पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलाई क्षेत्र में देर रात को एक जाइलो वाहन पुलस्त्य नदी में जा गिरा था। जिससे उसमें सवार सात लोगों को उसी रात को निकला गया था मगर एक नवजात सहित पांच लोग लापता हो गए थे। इनमें से दो के शव घटना स्थल से छह किलोमीटर दूर से बरामद कर लिए गए थे। मगर तीन लोगों का पता नहीं चल पाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें