फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: महिलाओं की समाज निर्माण में भूमिका पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ में पहले नारी चेतना संगम का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। महिलाओं को संगठित करने एवं उन्हें समाज और राष्ट्र हित के कार्यों में सक्रिय करने वाले संगठन महिला समन्वय की पुंछ इकाई ने सोमवार को नगर स्थित डिग्री कॉलेज में जिले के पहले नारी चेतना संगम का आयोजन किया। इसमें जिले भर से सैकड़ों महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लिया। संगम की अध्यक्षता संगठन की प्रमुख कुमुम बाली और अनुराधा कुमारी ने की। जबकि, सेवानिवृत प्रिंसिपल शशि कपूर और भारतीय महिला मुक्केबाज संघ की मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संयोगिता सूदन मुख्यातिथि रहीं।
विज्ञापन

इस सम्मेलन में ह्यूमिनिटी एजुकेशन ट्रस्ट की छात्राओं और पुंछ के लोक गायक सुभाष दत्ता ने देशभक्ति गीत और भजन प्रस्तुत किए। इसके उपरांत वक्ताओं ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न विषयों को उजागर करते हुए महिला सशक्तीकरण, महिला उत्थान, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, महिलाओं की समाज निर्माण में भूमिका पर विचार प्रकट करते हुए महिलाओं को परिवार, समाज के साथ ही राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। महिलाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानने का आह्वान करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है, और आज उनकी भागीदार भी हर क्षेत्र में है। लेकिन, अभी भी समाज में कई महिलाएं काफी पीछे हैं, जिन्हें मिल कर उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें