पुंछ। राजोरी एवं पुंछ जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड सोमवार को चार महीने के बाद छोटे हल्के वाहनों के लिए एक तरफा खोल दी गई।
इसके चलते पहले दिन पुंछ जिले की तरफ से राजोरी एवं पुंछ के 100 से अधिक छोटे वाहन मुगलरोड से कश्मीर की तरफ गए। इनमें अधिकतर वे लोग थे, जो कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में विभिन्न रोगों का उपचार करा रहे हैं। इस दौरान बीआरओ एवं यातायात पुलिस की तरफ से मुगलरोड पर यात्रा करने वालों को इस बात का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं कि मार्ग पर वाहन सिंगल लाइन में ही चलेंगे। संवाद