फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: केंद्र की योजनाएं बताने के लिए लगाई मल्टी मीडिया प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने तीन दिवसीय मल्टी-मीडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। उपायुक्त ने शुक्रवार को नगर स्थित श्रीकृष्ण चंद्र मेमोरियल डिग्री कॉलेज मैदान स्थित सभागार में केंद्र सरकार के नौ वर्ष में किए विकास कार्यों को लेकर तीन दिवसीय मल्टी मीडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसमें सेवा सुशासन, गरीब कल्याण, एक भारत श्रेष्ठ भारत, मिशन लाइफ, जी-20 अध्यक्षता, आदि को प्रदर्शित किया जाएगा।
दोपहर को केंद्रीय संचार ब्यूरो पुंछ, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से मल्टी मीडिया प्रदर्शनी शुरू हुई। इसकी अध्यक्षता गुलाम अब्बास संयुक्त निदेशक केंद्रीय संचार ब्यूरो जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख ने की। जबकि, उपायुक्त यासीन चौधरी मुख्य अतिथि रहे। गुलाम अब्बास ने बताया कि इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन एंड आउटरीच प्रोग्राम (आईसीओपी) का आयोजन केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम नियमित अंतराल पर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि आम जनता को विशेष रूप से दूरदराज के इलाकों में इसके लाभों के बारे में पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रदर्शनी के उद्घाटन में फोटो प्रदर्शनी में सरकार की उपलब्धियां केंद्रित हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में आगंतुकों को जानकारी देने के लिए डिस्प्ले विशेष रूप से सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा डिजाइन किए गए हैं। इस अवसर पर मदन मोहन सिंह कमांडेंट 38सीआरपीएफ, देवेन्द्र सिंह उपकमान अधिकारी 38 सीआरपीएफ, खालिद हसन डीपीओ आईसीडीएस पुंछ, आदि उपस्थित रहे। यह प्रदर्शनी बूढ़ा अमरनाथ यात्रियों के लिए भी 20 अगस्त तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें