फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मुगल रोड दो दिन बाद यातायात के लिए बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली मुगल रोड शनिवार को यातायात के लिए बहाल हो गई। इसके साथ ही जिले की तरफ से सौ से अधिक वाहन कश्मीर की तरफ गए। मुगल रोड खुल जाने से दो दिनों से कश्मीर जाने का इंतजार कर रहे लोगों ने भी राहत की सांस ली। दो दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद यह मार्ग बंद हो गया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार दोपहर बाद बर्फबारी के चलते मुगल रोड को आवाजाही के लिए बंद कर दिया था। इस बीच शुक्रवार दोपहर को मुगलरोड पर पोशाना से पीर की गली तक भारी बर्फबारी होने के उपरांत दोपहर बाद मौसम साफ होते ही पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल विंंग ने मुगल रोड से बर्फ हटाने का अभियान चलाते हुए जिले की तरफ से बर्फ हटाने का काम पूरा किया। लेकिन, कल रात को मुगल रोड पर कई स्थानों पर पाला जमने के चलते काम बंद करना पड़ा। फिर शनिवार सुबह मुगल रोड अथॉरिटी की तरफ से एक बार फिर बर्फ हटने और पाला पिघलाने के लिए नमक का छिड़काव किया, जोकि दोपहर को पूरा हुआ। इसके बाद दो बजे मुगल रोड को यातायात के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें