फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: 38 किलोमीटर तक बर्फ हटाकर मशीनें रत्ताछंब के आगे पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ और राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड से बर्फ हटाने का काम पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग की तरफ से युद्ध स्तर पर जारी है। काफी तेजी से बर्फ हटाने के काम को अंजाम देने के लिए विभाग की तरफ से बड़ी संख्या में आधुनिक मशीनों को लगाया गया है, ताकि जल्दी से मुगलरोड से बर्फ हटा कर यातायात बहाल किया जा सके।
विज्ञापन

सोमवार देर तक असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पीडब्ल्यूडी मैकैनिकल विंग मोहम्मद तारिक खान की अगुवाई में मशीनें मार्ग से बर्फ हटाते हुए रत्ता छंब पुल से आगे निकल कर जिले की तरफ से 38 किलोमीटर तक पहुंच गई है। अब आगे पीर की गली तक 8 किलोमीटर क्षेत्र रह गया है। जहां से बर्फ हटाई जानी है।
मोहम्मद तारिक खान का कहना है कि अब मुगलरोड का जो क्षेत्र बच गया है वह सबसे अधिक भूस्खलन और हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र है। यहां सड़क पर कहीं पर दस फुट तो कहीं बीस फुट ऊंची बर्फ की परत जमी हुई है। जिसे हटाने के काम में अधिक समय लगता है, क्योंकि एक तो मानसर क्षेत्र में एक ही पहाड़ी पर मुगलरोड चार स्थानों से घूमकर ऊपर की तरफ पहुंचती है। यहां हमें बर्फ को हटा कर नीचे की सड़क पर डालना पड़ता है। उसके बाद नीचे की सड़कों से भी परत को हटाना पड़ता है। संभावना है कि इस महीने के अंत तक मुगल रोड से बर्फ हटाने का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद यातायात पुलिस और जिला प्रशासन की तरफ से मुगलरोड यातायात के लिए खोलने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें