फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग में विस्फोट सें पोर्टर और घोड़ा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील के सावजियां में शनिवार दोपहर बाद भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के निकट बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में एक पोर्टर और उसका घोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद सेना की तरफ से तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए घायल पोर्टर को प्राथमिक उपचार देने के बाद उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया, जहां से उसे राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ रेफर कर दिया गया। घायल पोर्टर की पहचान मुख्तार अहमद (25) पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी गाडियां सावजियां के रूप में हुई है। उधर, घायल घोड़े का सेना के पशु चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे मंडी तहसील में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित सावजियां क्षेत्र के दूरदराज इलाके में सेना की अग्रिम चौकियों पर सामान पहुंचा कर घोड़े के साथ लौट रहे पोर्टर मुख्तार अहमद का घोड़ा अज्ञात बारूदी सुरंग पर चढ़ गया। इस कारण हुए विस्फोट की जद में आने से घोड़ा और पोर्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट की आवाज सुन कर क्षेत्र में तैनात सेना के जवान और अन्य पोर्टर घटना स्थल पर पहुंचे व घायल पोर्टर को उठा कर पास की चौकी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें