फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम की आढ़ में पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम की आड़ में पाकिस्तान की नापाक हरकतों से सीमावर्ती लोगों को सरहद की शांति भंग होने का डर सताने लगा है। पिछले एक सप्ताह में सेना ने चक्कां दा बाग क्षेत्र से आतंकियों की घुसपैठ और बैट हमले की साजिश को नाकाम किया है। इस दौरान भीषण गोलाबारी भी हुई, जिससे से लोग सहम गए। वहीं शुक्रवार रात को पाकिस्तानी महिला को चक्कां दा बाग क्षेत्र से घुसपैठ करते पकड़ लिया गया। इसके बाद अब कृष्णा घाटी सेक्टर के बलनोई क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में भेजा गया। इसको सेना के जवानों ने गोलीबारी करके खदेड़ दिया।
विज्ञापन

पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों से नियंत्रण रेखा पर चल रहे संघर्ष विराम पर भी असर पड़ने के आसार हैं। हाल ही में आतंकी घुसपैठ और बैट हमले को नाकाम करने के लिए गोलाबारी गई। इससे पूरे इलाके में लोगाें को संघर्ष विराम उल्लंघन के दिनों की दहशत सताने लगी। लोगों का कहना है कि अभी तो सेना की तरफ से हर प्रकार से संयम बरता जा रहा है, लेकिन इसी प्रकार पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकतें बढ़ती रहीं तो नियंत्रण रेखा के हालात फिर से खराब हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें