पुंछ। पुंछ और राजोरी जिले की सीमा पर पड़ने वाले देहरागली क्षेत्र अचानक गोलाबारी की आवाज से गूंज उठा। चमरेड़ से कुछ ही दूरी पर स्थित राजोरी के पंगेई में भी आतंकियों के एक ग्रुप को घेरा गया है। तलाशी अभियान आगे बढ़ने पर मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों तरफ से गोलाबारी हुई। रॉकेट लांचर का भी इस्तेमाल किया गया, लेकिन एक घंटे तक धमाकों के बाद गोलाबारी बंद हो गई। घना जंगल होने की वजह आतंकियों की पता नहीं चल पाया है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि चमरेड़ में आतंकियों की तलाश जारी है जबकि पंगेई में मुठभेड़ हुई है। यहां पर आतंकियों की लोकेशन का ज्यादा बेहतर अंदाजा हो चुका है। ऐसे में दहशतगर्द जल्द ढेर किए जाएंगे। संवाद