15 अगस्त 2019 -जब मौत छत पर आ गिरी थी
शिक्षक मुश्ताक का कहना है – ये निशान 15 अगस्त 2019 की पाकिस्तानी गोलाबारी के हैं, जिसमें स्कूल की छत पर भी दो मोर्टार शेल गिरे थे। ऊपर वाले का शुक्र है कि स्कूल में छुट्टी थी, वरना हम में से कोई जिंदा नहीं बचता।शिक्षक के चुप होते ही साईमा और बिशारत बोल पड़ते हैं, हम लोग खूब पढ़ेंगे। पाकिस्तान बहुत गंदा काम कर रहा है, उसे रोकना चाहिए।
हम डरते नहीं, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है
हम डरते नहीं... पर सतर्कता जरूरी, हमारे स्कूल में भी बंकर होना चाहिए । स्कूल के बच्चे कहते हैं, हम डरते नहीं, पर सतर्कता जरूरी है। हम चाहते हैं कि हमारे स्कूल में भी बंकर बनाया जाए। कभी दोबारा कोई इस स्कूल को निशाना बनाए, तो कम से कम बच्चों को नुकसान न हो।