पुंछ। सोमवार को केंद्र सरकार एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग की तरफ से जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों में मिड डे मील का राशन वितरित किया गया। आज सुबह नगर स्थित मिडिल स्कूल में शिक्षा विभाग की तरफ से पुंछ ब्लॉक के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों में मिड डे मील का राशन वितरित करना आरंभ किया गया इस इस अवसर पर पुंछ ब्लॉक के मिड डे मील इंचार्ज मोहम्मद रफीक की देखरेख में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे अपने अभिभावकों के साथ स्कूल में पहुंचे जहां उन्हें राशन प्रदान किया गया गौरतलब है कि जिले में भी कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए पिछले कई दिनों से सभी स्कूल बंद है और जिले में लाक डाउन जारी है जिसके कारण लोगों को पेश आ रही समस्याओं को देखते हुए सरकार की तरफ से सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में मिड डे मील का सूखा राशन वितरित करने के निर्देश जारी किए गए थे जिस पर शिक्षा विभाग की तरफ से बच्चों में राशन वितरित करना शुरू किया गया है इस अवसर पर मोहम्मद रफीक का कहना है कि हमारे सभी शिक्षक इन दिनों स्वयंसेवक के तौर पर घर-घर जाकर बच्चों में मिड डे मील का राशन वितरित कर रहे हैं ताकि बच्चों को इन दिनों खाना मिल सके।