फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मेंढर में फूड सेफ्टी विभाग ने मीट की दुकानों की जांच की, ताजा मीट बेचने के दिए निर्देश

Sun, 24 Aug 2025 02:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के उपजिला मेंढर में शनिवार को फूड सेफ्टी विभाग की ओर से बाजारों में मीट की दुकानों की औचक जांच की गई। इस दौरान मीट बेचने वाले दुकानदारों को ताजा मीट बेचने के निर्देश दिए। उन्हें मीट को फ्रिज में रखकर उसे बाद में न बेचने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार आज दोपहर को फूड सेफ्टी विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर महमूद चौधरी की अगुवाई में विभाग के कर्मचारियों ने तहसील प्रशासन के अधिकारियों को साथ लेकर कस्बे में स्थित मीट की दुकानों की औचक जांच की। महमूद चौधरी ने दुकानदारों को साफ सुथरा एवं ताजा मीट बेचने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें