पुंछ। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंगलवार को जिला विकास उपायुक्त विकास कुंडल ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को साथ शिवखोड़ी मंदिर में बैठक की। इसमें मंदिर समिति के सदस्यों लोकेश आंनद, निशू गुप्ता, रोहित कुमार और सुरजीत सिंह ने महाशिवरात्रि को लेकर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिस पर जिला विकास उपायुक्त ने संबधित विभागों के अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश देते हुए मंदिर में सुरक्षा, साफ सफाई, बिजली पानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। गाैरतलब है कि पुंछ जिले में शिवरात्री पर शिव खोड़ी मंदिर में मुख्य आयोजन किया जाता है। संवाद