फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डी डी सी चेयरपरसन ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक विकास कार्यो में गति लाने का आहवान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। डीडीसी अध्यक्ष ताजीम अख्तर ने सोमवार को जिले की मंडी तहसील के लोरन डाक बंगला में क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा और उनकी स्थिति को लेकर एक बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों के विकास संबंधी विषयों को उजागर करते हुए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र साथरा में स्टाफ की कमी, उपकेंद्र चकराड़ा के लिए भूमि न मिलने, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र लोरन के लिए 24 घंटे बिजली की सप्लाई, गांव सेकलू से गांव गली पिंडी, गांव गली पिंडी से गांव बाडी कम्मां खान की सड़क पर तारकोल बिछाने, मरकोट लोरन, बटलकोट कुंजा सड़क के लिए टीएसपी में दोबारा फंड जारी करने, उपजिला अस्पताल मंडी में दोबारा ओपीडी सेवाएं बहाल करने और उपकेंद्र चकराड़ा के लिए जल्द जमीन की व्यवस्था करने की मांग की।
इस पर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त ने सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई का आशवासन दिया। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। अपने संबोधन में डीडीसी अध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को दूर करने के साथ ही विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। इस बैठक में डीडीसी सदस्य मंडी, डीडीसी सदस्य लोरन, बीडीसी अध्यक्ष मंडी, बीडीसी अध्यक्ष लोरन, बीडीसी सदस्य और अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त विकास अब्दुल सत्तार की अगुवाई में जिला प्रशासन एवं तहसील प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें