सरपंचों के साथ बैठक करते उपायुक्त राहुल यादव।
पुंछ। उपायुक्त राहुल यादव ने सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों को साथ सुरनकोट ब्लाक के सरपंचों एवं बीडीसी चेयरमैन के साथ समनव्य बैठक की। इसमें सरपंचों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की खस्ताहालत, बिजली, पानी की किल्लत, खस्ताहाल स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने और शिक्षा संस्थानों की जर्जर हालत उजागर करते हुए उनकी हालत सुधारने और हर क्षेत्र में विकास कार्य कराने की मांग की। उपायुक्त ने संबधित विभागों के अधिकारियों को सरपंचों द्वारा उजागर किए मुददों को जल्दी हल करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि पंचायती राज को बल देने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निचले स्तर तक विकास कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए आप प्रशासन और सरकार के बीच एक पुल हैं। इसलिए आपको कें द्र सरकार की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलाई जाने वाली सभी विकास योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना है ताकि वह हर योजना का लाभ उठा सकें। जिले में विकास कार्य तेजी से हो सकें।