पुंछ। जिला प्रशासन एवं जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की तरफ से पुंछ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शहीद पैराकमांडो हवलदार अब्दुल मजीद मैमोरियल रात्रि टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टैनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन बुधवार को संडे क्रिकेट क्लब और ब्रदर्स इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें संडे क्रिकेट क्लब ने ब्रदर्स इलेवन को 17 रनों से हराकर मैच जीत लिया।
बुधवार रात आठ बजे पहले रात्रि टूर्नामेंट में तीसरा मैच आयोजित किया गया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
संडे क्रिकेट क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 108 रन बनाए। संडे क्रिकेट क्लब की तरफ से फैसल नोमानी ने 21 गेंदों पर 2 चौकों एवं 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 31 रन और रियाज नायक ने 11 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 12 दन बनाए। ब्रदर्स इलेवन के गेंदबाजों जहांगीर ख्वाजा ने 2 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट और अंश रैना ने 1 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। संडे क्रिकेट क्लब के 108 रन का पीछा करते हुए ब्रदर्स इलेवन के सभी खिलाडी 91 रन बना कर पैविलियन लौट गए। इसके चलते संडे क्लब ने 17 रन से मैच जीत लिया।