पुंछ।जिला प्रशासन की तरफ से पड़ोयी जिले राजोरी के मनकोट क्षेत्र में कोराना संक्रामण के पाजिटिव मामले सामने आने के बाद पिछले कई दिनों से जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं ताकि बाहर से कोई कारोना संक्रामित व्यक्ति जिले में प्रवेश न पा सके।सीमाएं सील होने के बाद बाहरी क्षेत्रों से जिले की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई है।परन्तू अब पिछले दो तीन दिनों से बाहर से जम्मू,राजोरी एंव अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पैदल ही जिले में आ रहे हैं।जिससे जिले में कोराना संक्रामण फैलन का खतरा बड़ गया है क्योंकि पैदल आने वाले लोग पहाड़ी रास्ते एंव पगडंडियों से आते हैं जहां पर उनकी जांच की कोई व्योवस्था ही नहीं है।ऐसे में बाहर से लोगों के पैदल जिले में आने के रास्तों के आस पास रहने विशेष कर जिले क प्रवेशद्धार बींबर गली के लोगों मोहम्मद तारिक,निसार एहमद,रमजी एहमद ने जिला प्रशासन से लोगों के पैदल आने के रास्तों पर नजर रखने और ऐसे स्थानों पर जहां से लोग पैदल जिले में प्रवेश कर रहे हैं।उन रास्तों पर लोगों में संक्रामण की जांच करने की व्योवस्था की जाए ताकि जिले में कोरोना संक्रामण फैलने से रोका जाए।जिला प्रशासन से इस प्रकार की गुहार लागने वाले लोगों ने इस काम के लिए अब सोशल मीडिया का भी प्रयोग करना शुरू कर दिया है।जहां पर सह लोग पैदल आने वाले लोगों के इस विश्य को उजागर कर रहे हैं।हालांकि जिला प्रशासन का कहना हैकि उनके पास अभी तक इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं पहुंची है परन्तू उसके बावजूद जिले में पहले से ही सभी कस्बों,शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में इस बात की हिदायतें जारी कर रखी हैंकि लाकडाउन के बाद से क्षेत्र में आने वाले लोगों की जानकारी स्वास्थय विभाग,तैहसील प्रशासन और पुलिस को दें।