फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सुंदरबनी में आज भव्य यज्ञ, भंडारे के साथ मनाया जाएगा शक्ति संस्थान में महाकाली स्थापना दिवस

Wed, 12 Feb 2025 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी शहर के शक्ति संस्थान में 12 फरवरी को पिंडी स्वरूप महाकाली माता का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए आचार्य गोविंद शास्त्री ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पिछले तीन दिन से जारी अनुष्ठान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। बुधवार को पूर्णाहुति के साथ विशाल यज्ञ, भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचकर पूर्ण आहुती डालने के साथ-साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण करके अपने आप को कृतकृत्य अनुभव करेंगे। संस्थापिका सुनीतानंद गिरी महाराज जूना अखाड़े की उत्तर भारत की एक विशिष्ट महिला महामंडलेश्वर हैं। इनसे आशीर्वाद पाने के लिए देश के कोने-कोने से सैकड़ो की संख्या में भक्तजन सुंदरबनी के शक्ति संस्थान में पहुंचते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें