पुंछ। जिला मुख्यालय में भी गणतंत्र दिवस को लेकर भारी उत्साह है। नगर के सभी ऐतिहासिक, सरकारी भवनों पर शानदार सजावट की गई है। सभी भवन तिरंगे की रोशनी से जगमगा रहे हैं। यह पहला मौका है जब जिला प्रशासन के आदेश पर विद्युत विभाग ने ऐतिहासिक इमारतों, सरकारी भवनों के साथ ही जिला मुख्यालय को देशभर से जोड़ने वाली पुलस्त नदी पर बने मुख्य पुल को एवं नगर में लगे बिजली के सभी खंभों को भी रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। विद्युत विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद आफताब का कहना है कि जिला विकास उपायुक्त पुंछ के निर्देश पर गणतंत्र दिवस पर इस बार विशेष लाइटिंग की गई है।