फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, जगह-जगह जलभराव

Tue, 16 Apr 2024 06:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में सोमवार को लगातार जारी भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। भारी बारिश से जिले के कई क्षेत्रों में बारिश का पानी और मलबा जमा होने से सड़कें अवरूद्ध होने से कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। इस बीच कुछ कच्चे घरों को बारिश से नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


वहीं, उपजिला मेंढर मुख्यालय में बारिश से कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच उपजिला अस्पताल मंडी में बारिश का पानी जमा होने से अस्पताल के वार्डों सहित पूरी इमारत तालाब में बदल गई। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों, तीमारदारों के साथ ही अस्पताल कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा। इसके साथ ही मेंढरी नदी का जलस्तर बढ़ गया और पानी सड़क पर बहने लगा, जिससे मार्ग के दोनों तरफ वाहन फंस गए। इस बारिश से लोरन मंडी मार्ग पर बराछड नाले में बाढ आने से लोरन मंडी मार्ग भी बाधित हो गया। वहीं भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे शाहपुर, गूंतरियां और इस्लामाबाद गांव की मुख्य सड़कों पर भी भारी मात्रा में पानी और मलबा जमा हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें