पुंछ। जिले की मंडी तहसील में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर लाइसेंसी हथियार दो दिन में थाने में जमा करने के निर्देश जारी किए गए। इस संबंधी वीरवार को पुलिस ने लाउड स्पीकर से मुनादी कर लोगों को इस बात की जानकारी दी। साथ ही कहा कि आदेश को न मानने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही अन्य जिलों की ही तरह जिला मजिस्ट्रेट पुंछ यासीन मोहम्मद चौधरी ने जिले में हथियार को अपने साथ लाने ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही हथियार धारकों को हथियार थानों में जमा करवाने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि तीन दिन बीत जाने के बाद भी किसी भी धारक ने अपने हथियार थाने में जमा नहीं करवाए।