फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ मंडी मार्ग पर हुआ भूस्खलन, दो घंटे मार्ग रहा बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के पुंछ मंडी मार्ग पर स्थित गांव चकराडा के पास वीरवार दोपहर बाद एक भूस्खलन हो गया। इससे बड़ी बड़ी चट्टानें मार्ग पर आ गिरीं। गनीमत रही कि उस समय मार्ग पर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। इससे बड़ा हादसा टल गया। भूस्खलन के बाद करीब दो घंटे तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा। सूचना पर एसएचओ मंडी सुनील सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। क्षेत्र में मौजूद जेसीबी वाले को बुला कर मार्ग से चट्टाने और मलबा हटवाकर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों अजीज अहमद, मोहम्मद सलीम आदि ने पीडब्ल्यूडी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य काफी सुस्त रफ्तार से किया जा रहा है। इसके कारण पहाड़ की कटाई के बाद काम बंद पड़ा हुआ है और पिछले दिनों होने वाली बारिश के कारण चट्टाने दरकी हुई हैं जो आज साफ मौसम में भूस्खलन के रूप में नीचे आ गई। प्रशासन को चट्टानों को खुद ही गिराने के निर्देश देने चाहिएं, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा पेश न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें