फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मुगलरोड पर भूस्खलन, तीन घंटे यातायात रहा बाधित

Thu, 11 Jul 2024 06:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मुगलरोड पर बुधवार को एक बार फिर सुरनकोट तहसील के पनाड क्षेत्र में भूस्खलन से यातायात बधित हो गया। मलबा हटाने के तीन घंटे बाद यातायात बहाल किया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 7 बजे मुगलरोड पर पनाड क्षेत्र में भूस्खलन हो गया। इससे मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा गिरने से मार्ग पूरी तरह बंद हो कर रह गया।
विज्ञापन

भूस्खलन की जानकारी मिलते ही मुगलरोड अथॉरिटी के एक्सिक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद शोकत के निर्देश पर जूनियर इंजीनियर ताहिर अब्दुल्ला पोकलेन मशीनों सहित घटना स्थल पर पहुंचे और मलबा हटाने का अभियान शुरू किया। इसके चलते दोपहर करीब 10 बजे मार्ग पर यातायात बहाल किया गया। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी इसी क्षेत्र में भारी भूस्खलन होने के कारण 16 घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें