पुंछ। मंडी तहसील में सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल सावजियां में शनिवार को गुरु पूर्णिमा मनाई गई। इसमें बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान गुरू-शिष्य परंपरा पर विचार प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने शिक्षकों का हार पहनाकर सम्मान किया। स्कूल के प्रिंसिपल अनवर खान का कहना है कि यह पहल सांस्कृतिक एकीकरण और आपसी सम्मान का एक उल्लेखनीय उदाहरण है। विद्यार्थियों का कहना है कि हमें इससे पूर्व केवल इतना पता होता था कि गुरू पूर्णिमा पर्व है। इस दिन स्कूलों में छुट्टी रहती है, लेकिन आज पता चला कि यह दिन शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच के रिश्ते को सम्मान देने का है।