पुंछ। पुंछ पुलिस ने परेड पार्क पुंछ में शुक्रवार को सफ़ाई अभियान चलाया। इसमें एसएचओ पुंछ एजाज अहमद वानी, डीएसपी डीआर शशिकांत रैना और एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन बट्ट की अगुवाई में 100 से अधिक पुलिस जवानों और अधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने पार्क के विभिन्न हिस्सों से कचरा और अन्य बेकार चीज़ें इकट्ठा कीं। एसएसप शफ़क़त हुसैन भट ने ज़ोर दिया कि सफ़ाई केवल एक दिन की गतिविधि नहीं है, बल्कि एक सामूहिक ज़िम्मेदारी है और इसे नागरिकों की नियमित आदत बन जाना चाहिए।