मेंढर। उपजिले के मुख्य बाजार में स्टेट टैक्स की टीम के पहुंचने पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। इसके बाद टीम ने दुकानदारों को इकट्ठा किया और टैक्स के बारे में समझाया।
स्टेट टैक्स अधिकारी मोहम्मद यूसुफ, इंस्पेक्टर इमरान, इंस्पेक्टर वकार ने कहा कि 40 लाख तक टर्नओवर वाले सभी दुकानदारों को जीएसटी नंबर लेना जरूरी है और सभी को टैक्स भरना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे दुकानें बंद कर लेने से किसी समस्या का हल नहीं होता। सरकार के बनाए कानूनों के हिसाब चलना पड़ेगा। यह कोई मुश्किल कार्य नहीं है। इसके बाद दुकानदारों ने दुकानें खोलीं। टीम ने मेंढर के आठ बड़े दुकानदारों को पुंछ आने के लिए कहा। दुकानदारो का कहना था कि स्टेट टैक्स टीम के अधिकारियों ने उन्हें अच्छे ढंग से समझाया। अब हम जीएसटी नंबर लेंगे और कानून के अनुसार चलेंगे।