फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ नाइट राइडर्स ने पुंछ सुपर किंग्स को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहला पुंछ प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट का आगाज शनिवार से हो गया। इसमें आठ टीमें खेल रही हैं। शनिवार को पहला मैच पुंछ नाइट राइडर्स और पुंछ सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इसमें लवली की घातक बल्लेबाजी और गंदेबाजी के दम पर पुंछ नाइट राइडर्स ने 9 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

पुंछ नाइट राइडर्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गवां कर 120 रन बनाए। लवली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक 35 रन जोड़े। पुंछ सुपर किंग्स की तरफ से साहिल बट्टी ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटकाए, जबकि आसिफ और परवेज ने 2-2 विकेट लिए। 120 रन का पीछा करते हुए पुंछ सुपर किंग्स के सभी खिलाडी 111 रन बनाकर आउट हो गए। पुंछ नाइट राइडर्स की तरफ से लवली ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ दा मैच के खिताब से सम्मानित किया गया।
प्रीमियर लीग का उद्घाटन एएसपी पुंछ मोहम्मद खालिद अमीन ने किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता एहसास फाउंडेशन के चेयरमैन और टूर्नामेंट के आयोजक परवेज मलिक अफरीदी और बीसीसीआई के फिटनैस ट्रेनर पवन कुमार ने की जबकि एएसपी पुंछ मोहम्मद खालिद अमीन और डीएसपी हेडक्वार्टर नवाज अहमद मुख्य अतिथि रहे। टूर्नामेंट शामिल आठ टीमों को सात-साथ मैच खेलने हैं।
विज्ञापन

बोली लगाकर खरीदी गईं आठ टीमें
परवेज मलिक अफरीदी ने बताया कि यह पुंछ में अपनी तरह का पहला क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसमें बोली लगा कर खरीदी गई आठ टीमें भाग ले रही हैं। इनमें पुंछ रॉयल को परवेज मुगल ने खरीदा, पुंछ नाइट राइडर्स को हसनदीन ने, पुंछ वॉरियर्स को रजनीश मैनी ने, पुंछ थंडर को अभिनव शर्मा ने, पुंछ शमशेर को कुलजीत ठाकुर ने, पुंछ टाइगर्स को अजय खजूरिया ने, पुंछ सुपरकिंग्स को मजीद इलेक्ट्रॉनिक्स ने और पुंछ पैंथर को जमान एंड संस ने खरीदा है। आज के उद्घाटन समारोह में डीडीसी सदस्य रियाज बशीर नाज, तहसीलदार हवेली अंजुम खटक, निर्दोष कुमार, अजीम कुरैशी, मोहम्मद कासिम, अजम राथर, हरचरण सिंह, प्रेमप्रकाश लूथरा, संजीव कुमार, मोहम्मद फरीद मलिक, आसिफ मीर, इमरान मीर, मोहम्मद अकबर और इमरान शाह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें