फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर के भाटा दूड़ियां जंगल से मिला मोर्टार बम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर के भाटा दूड़ियां क्षेत्र के जंगल से रविवार को मोर्टार बम मिला। सेना ने इस बम को विस्फोट कर नष्ट कर दिया। दोपहर बाद करीब 3.30 बजे पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भाटा दूड़ियां के गजनूटाप जंगल में सेना की 156 टीए बटालियन और 49 आरआर ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान जंगल से मोर्टार बम बरामद किया गया। सेना ने फौरन क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। कुछ समय में मोर्टार बम को विस्फोट से नष्ट कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि बीते वर्ष आतंकियों से 20 दिन तक चली मुठभेड़ में सेना ने मोर्टार का इस्तेमाल किया था। संभव है उन्हीं में से यह बम बिना फटे जंगल में पड़ा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें