फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन बाद युवक का शव नदी से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस ने छह दिनों की तलाश के बाद पुलस्त नदी से गांव खनेतर के पास से एक युवक का शव बरामद कर लिया। मृतक 25 वर्षीय मोहम्मद रफीक पुत्र मोहम्मद दीन निवासी गांव सेढ़ी चोहाना ने छह दिन पहले पुलस्त और सुरन नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरान्त अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छह दिन पूर्व मोहम्मद रफीक ने पुलस्त नदी और सुरन नदी के संगम में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। उसके उपरान्त काफी तलाश करने के बाद भी उसका शव बरामद नहीं हुआ था जिसके बाद पुलिस की तरफ से लगातार शव की तलाश के लिए पुलस्त नदी में अभियान चलाया जा रहा था। इस बीच गोताखोरों की भी सहायता ली गई लेकिन शव नहीं मिला। वहीं शनिवार शाम को कुछ लोगों ने गांव खनेतर के पास नदी में एक शव को तैरते हुए देखा तो पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें