फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: एसएसपी राजोरी ने बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया

विज्ञापन
सुंदरबनी में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तैयारी का जायजा लेेते एसएसपी।  - फोटो : sunderbani news
विज्ञापन
सुंदरबनी। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने की प्रक्रिया के तहत एसएसपी राजोरी गौरव सिकरवार सुंदरबनी पहुंचे। उन्होंने यात्रा की तैयारी की समीक्षा के लिए बैठक की। इसके बाद यात्रा के रुकने के स्थल सेना मैदान का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

शहर में ट्रैफिक की व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पैदल मार्च किया। उनके साथ एसपी नौशेरा, डीवाईएसपी तथा थाना प्रभारी सुंदरबनी विशेष रूप से मौजूद थे। उन्होंने पूरे सुंदरबनी शहर का पैदल भ्रमण करते हुए ज्ञान गंगा आश्रम तथा यात्री भवन का भी दौरा किया। यहां प्रत्येक वर्ष बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु रात को रुकते हैं। इसके बाद उन्होंने सुंदरबनी के पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों को यात्रा को सुचारू ढंग से चलाने के लिए दिशा निर्देश जारी किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें