फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सुंदरबनी के सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, लेकिन लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। संघर्ष विराम की घोषणा के बाद रात में पाकिस्तान की तरफ से सुंदरबनी में पहली बार भारी गोलाबारी की गई थी। उसके बाद से यहां पर शांति कायम है। मगर स्थानीय लोगों में पाकिस्तान के प्रति भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में बातचीत करते हुए सीमांत क्षेत्र के निवासी मुकेश कुमार, राजीव शर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा अन्यों ने बताया कि पाकिस्तान को पूरी तरह से नेस्तनाबूद करने की आवश्यकता थी। सीमा से सटे लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान ने संघर्ष विराम की आड़ में सुंदरबनी सेक्टर में जो भारी गोलाबारी उस शाम को की। उस गोलाबारी का मतलब कहीं न कहीं सीमा से आतंकियों की घुसपैठ करवाना था। लोगों ने कहा कि हम पहले से बहुत अधिक चौकन्ने हैं और आने वाला समय सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं है। पाकिस्तान पर बिल्कुल भरोसा नहीं किया जा सकता और पाकिस्तान को छेड़कर छोड़ देने का साफ अर्थ है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान की तरफ से भरपूर आतंकियों की घुसपैठ करवाई जाएगी। इससे हम सीमांत क्षेत्र के लोगों को भारी सतर्क रहने की आवश्यकता है। वहीं आने वाले समय के चैलेंज को भी हमें स्वीकार करते हुए आगे बढ़ना होगा। लोगों ने कहा कि आने वाले मौसम में सीमांत क्षेत्रों में मक्की की बिजाई और खेती होगी। इसकी आड़ में आतंकियों के लिए घुसपैठ कहीं न कहीं और आसान हो जाती है। लोगों ने कहा कि भारत सरकार को और हमारे सुरक्षा बल सहित अन्य एजेंसियों को बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है। तभी हम अपने यहां विकास, शांति और आपसी भाईचारे के पथ पर आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें