फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की जागरूक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। गांव चट्ठा स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 24वीं बटालियन की तरफ से शनिवार को नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। बटालियन के कमांडेंट पंकज द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित रैली के दौरान चट्ठा पंचायत के पूर्व सरपंच कुंती देवी के साथ-साथ बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों के अलावा स्कूली विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर बटालियन की तरफ से लोगों में पंफलेट भी वितरित किए गए। इसमें बताया गया कि हमें नशे से पूरी तरह से दूर रहना है और समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाना है।
विज्ञापन

इस मौके पर कमांडेंट पंकज द्विवेदी ने बताया कि सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत इस रैली का आयोजन किया गया है। इसका मकसद क्षेत्र के नौजवानों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर बटालियन की तरफ से इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसमें युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के साथ-साथ नौजवानों को खेलों के प्रति आगे लाने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें